Dainik Athah

Gorakhpur : दिनदहाड़े मां-बेटी को मारी गोली

गोरखपुर (Gorakhpur) जिले शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने प्रधानाध्यापिका और उसकी बेटी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई जहां डॉक्टर ने प्रधानाध्यापिक को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक है। 

अथाह ब्यूरो गोरखपुर। Gorakhpur के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसारतपुर में रविवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और उनकी बेटी को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टर ने प्रधानाध्यापिक को मृत घोषित कर दिया, बेटी की हालत नाजुक है। शहर की नाकाबंदी कर पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार बशारतपुर निवासी निवेदिता मेजर (40) उर्फ डेविना पत्नी मनीष मेजर रविवार को पूत्री डेलसिया (16) के साथ स्कूटी से अपने मायके बशारतपुर से अपनी ससुराल रामजानकी नगर पूर्वी में स्थिति मिलन लॉन जा रही थी।

घर से कुछ दुरी पर राजीव नगर में आशियाना मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। आवाज सुनकर आसपास के के आने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए।

वहां मौजूद लोगो द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मां- बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां डॉक्टर ने निवेदिता मेजर को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। निवेदिता कुशीनगर जिले के अहिरौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *