Dainik Athah

गरीब-अमीर छोटा-बड़ा, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता: सुभाष यदुवंश

भाजपा ने की हर घर तिंरगा अभियान की कार्यशाला संपन्न
11 से 15 अगस्त तक भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी
युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में निकलेगी तिरंगा यात्रा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के मार्ग दर्शन में इस अवसर पर भाजपाईयों द्वारा निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसके निमित्त पार्टी की ओर से गाजियाबाद महानगर में हर घर तिंरगा अभियान के विषय विस्तार से मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने रखा । भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हर घर तिंरगा अभियान की कार्यशाला राजनगर एक्सटेंशन में वीवीआईपी एड्रेसेस के क्लब हाऊस में आहुत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि विगत वर्षो से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देश भर में हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्त्ता मनाते आ रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में कहा कि “मेरे प्यारे देशवासियों” 15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, हर घर तिरंगा अभियान। पिछले कुछ वर्षो से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखता है । आपने गौर किया होगा, जब कालोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है, तो देखते ही देखते दूसरे घरों पर भी तिरंगा दिखने लगता है। यानी हर घर तिरंगा अभियान – तिरंगे की शान में एक यूनियन फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे है। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में, कार में, तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। कुछ लोग तो तिरंगा अपने दोस्तों, पड़ोसियों को बांटते भी हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है।

11, 12, व 13 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन युवा मोर्चा के नेतृत्व में होगा, जिसमे सम्पूर्ण पार्टी को लगना है। 12-14 अगस्त, 2024 महापुरूषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जायेगा। 13-15 अगस्त, 2024 महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जायेगा। 13, 14 व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण कराना ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें । 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। संगोष्ठी के माध्यम से विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। ये सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर सफलता से आयोजित होंगे।

महानगर की हर घर तिंरगा कार्यशाला के दौरान मंचासीन भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द भारतीय, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, पवन गोयल, राजेन्द्र त्यागी,अनिल स्वामी , संजय कश्यप, रीना भाटी,राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, संदीप त्यागी, नितिन त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पंकज राय आदि मौजूद रहे। बैठक में समस्त महानगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष ,महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी,महामंत्री, सोशल मीडिया टीम, मीडिया विभाग टीम सहित आगामी कार्यक्रमों के सभी संयोजक, सह संयोजक आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *