Dainik Athah

Kota Boat Capsize: 40 तीर्थयात्रियों से भरी नाव चंबल नदी में पलटी, 11 की मौत, 3 लापता

Kota Boat Capsize: राजस्थान के कोटा जिले के खातोली गांव के पास चंबल नदी में बुधवार को नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 40  तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही नाव चंबल नदी में पलट गई।

कोटा (राजस्थान)| Kota boat capsize :Kota जिले के खातोली गांव के पास चंबल नदी में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव निकाले जा चुके हैं। 3 लोग लापता हैं। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे हुआ। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। नाव चलाने वाला तैरकर बाहर निकल आया।

नाव 25 लोगों का भार उठा सकती थी, लेकिन उसमें 40 लोग सवार थे। यही नहीं, इन लोगों ने नाव में 14 बाइक भी रख दी थीं। इसी वजह से नाव पलट गई। जहां हादसा हुआ, वहां नदी की गहराई 40 से 50 फीट थी। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। गहलोत सरकार की तरफ से एक-एक लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण और पुलिस टीम बचाव अभियान में जुटी है। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम भी पहुंच गई है।

मौके पर पहुंचे Kota जिला कलेक्टर उज्जवल राठौड़ ने कहा कि गोठड़ा कलां के करीब तीन दर्जन ग्रामीण चंबल नदी के उस पार कमलेश्वर धाम जा रहे थे, इसी दौरान खतोली के पास नाव पलट गई। जिसके बाद कुछ लोग तैरकर किनारे आने में कामयाब रहे। घटना के बाद गांव वाले सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी लोगों की जान बचाई।

कुल 14 लोग लापता बताए थे। इनमें 11 के शव अब तक मिल चुके हैं। हादसे की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। इससे पहले भी नावों का सीज किया गया था। लेकिन, लोग ट्यूब के जरिए बाइक को नदी पार ले जाते थे। मृतक अलग-अलग शहर के हैं। जो मंदिर दर्शन करने गए थे। जहां हादसा हुआ नदी की गहराई 40 से 50 फीट बताई जा रही है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया शोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,Kota (कोटा) में थाना के खतोली क्षेत्र में चंबल ढिबरी के पास नाव के पलटने की घटना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

सीएम ने कहा, Kota (कोटा) प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली है। तत्परता से राहत एवं बचाव के साथ ही लापता लोगों को शीघ्र ढूंढने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Kota boat Capsize ——–Kota boat Capsize———— Kota boat capsize ———-Kota boat capsize

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *