Dainik Athah

जनेश्वर मिश्र को जयंती पर अखिलेश यादव ने अर्पित की पुष्पांजलि

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी चिंतक पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती सोमवार को प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी के कार्यालयों में सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर में अखिलेश यादव ने उनकी आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने गैर बराबरी और जातीय भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने किसान, मजदूर, शोषित, वंचित हर वर्ग के लोगों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए आवाज उठाई। उनका पूरा जीवन संघर्ष का रहा। वे केन्द्रीय मंत्री रहे, ऊचांईयों पर पहुंचने के बाद भी उनका जीवन बेहद सादा और सरल रहा। दिल्ली में अपने घर के बाहर उन्होंने लोहिया के लोग नाम से तख्ती लगायी थी। 5 अगस्त को उनके जन्मदिन पर पूरे देश प्रदेश से लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचते थे।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, आरके चौधरी, तारकेश्वर मिश्र, मीना तिवारी, (स्व. जनेश्वर मिश्र की बेटी), अम्बिका चौधरी, मीरा वर्धन, रविदास मेहरोत्रा, जयप्रकाश अंचल, अरविन्द कुमार सिंह, डा. राजपाल कश्यप, उदयवीर सिंह, विजय बहादुर यादव, सीएल वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *