Dainik Athah

मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि सभी कार्यकतार्ओं को सम्मान दें: केशव प्रसाद मौर्य

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। पहली बार उड़ीसा में जय जगन्नाथ हुआ है। अरूणांचल में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है। इसके लिए कार्यकतार्ओं का धन्यवाद, आभार और अभिनंदन है।

उन्होंने कहा कि जो योगदान हम कार्यकतार्ओं ने 2014 में मोदी की सरकार बनाकर दिया। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। 2019 में फिर मोदी की सरकार और 2022 में योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया हालाँकि वर्ष 2024 में हमारे प्रयासों के बावजूद परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस रूपी साँपनाथ और नागनाथ ने झूठ और फरेब कर थोड़े समय के लिए हमें पीछे किया है, लेकिन 2027 में फिर से 300 पार लक्ष्य के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का भाव हनुमानजी जैसा है। वह थोड़े समय के लिए सपा-कांग्रेस के झूठ और फरेब के कारण अपनी शक्ति को भूला है। 2027 में वह दोबारा वह अपने सामर्थ्य से विपक्षी गठजोड़ को पराजित करेगा और साबित करेगा कि भाजपा अपराजेय है।

उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के समय हम यह नहीं सोच सकते थे कि केंद्र में भाजपा अकेले के दम पर सरकार बना सकती है। 2014 में कार्यकतार्ओं ने इस मिथक को तोड़ा। 2019 में प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को पराजित कर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि बहकावे और झूठ का फर्क समझना है। भाजपा विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि झूठ की मशीन बन चुके विपक्ष को जवाब देने का समय आ गया है। वो हमारे मनोबल के आगे नहीं टिक सकते, 2024 में जो कमी रह गई है उसे 2027 में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाकर अपनी ताकत को साबित कर देंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा। मौर्य ने कहा कि उनके सात कालिदास मार्ग स्थित आवास का दरवाजा सबके लिए खुला है। मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूँ पहले कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि जो भी मंत्री हैं, विधायक हैं जनप्रतिनिधि हैं वे सभी कार्यकतार्ओं को सम्मान दें, उनके मान सम्मान का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में यह तय करके जाना है कि 2027 में सपा बसपा और कांग्रेस एकजुट हो जायें तो भी हमें अपने सामर्थ्य के बल पर 300 पार के लक्ष्य को पार पाना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *