Dainik Athah

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में किया पौधारोपण

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे प्रदेशव्यापी पीडीए पेड़ रोपण अभियान के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में बरगद का पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का समापन किया।
अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बरगद का पेड़ रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना बहुत आवश्यक है। आज ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का विशय बन गया है। ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षावरण और वनावरण बढ़ाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ष की तरह इस साल भी समाजवादियों ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए हैं।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, विधायक एवं पूर्वमंत्री रविदास मेहरोत्रा पूर्व मंत्री याशर शाह, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह पूर्व सांसद आलोक तिवारी, विधायक मनोज पारस, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक सतीश निगम, रुदौली नगर पालिका के अध्यक्ष जब्बार अली, खालिद शेरवानी, कीर्ति कोल, फहीमुद्दीन चेयरमैन बदायूं, तनवीर हसन, विजय सिंह, त्रिवेणी पाल, दिलीप कमलापुरी, सागर धानुक समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *