Dainik Athah

पौधा रोपण केवल दिखावा न हो, उनकी देखभाल भी हो: स्वतंत्र देव सिंह

  • ट्रोनिका सिटी स्थित सांई बिल्डर दफ्तर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
  • जल शक्ति मंत्री ने किया पौधा रोपण

अथाह संवाददाता
लोनी।
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पौधा रोपण केवल दिखावा न हो, पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए मां के नाम पर एक पौधा लगायें।

स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी के ट्रोनिका सिटी स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर राजीव त्यागी एवं अन्य लोगों ने जल शक्ति मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पर पौधा रोपण किया। पौधा रोपण के बाद उन्होंने सभी का आह्वान किया कि बरसात के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाये जायें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की अपील की है। सभी लोग एक एक पौधा लगायें और उसकी देखभाल करें तभी पौधा लगाने का लाभ होगा।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान समेत भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *