Dainik Athah

25 जून को आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाएगी भाजपा: त्रयम्बक त्रिपाठी

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। भारतीय जनता पार्टी मंगलवार, 25 जून को पूरे प्रदेश में आपातकाल के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा 25 जून 1975 में कांग्रेस शासन द्वारा आपातकाल लागू किया गया तथा लोकतंत्र की हत्या, मानवाधिकारों का हनन एवं देशवासियों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार देश के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि 25 जून को पार्टी द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (गोरखपुर), पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (लखनऊ महानगर) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (झांसी), ब्रजेश पाठक (लखनऊ जिला) में काला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे।
त्रिपाठी ने बताया कि आपातकाल विरोध दिवस पर पार्टी द्वारा जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। आपातकाल के दौरान जो अत्याचार हुए उन्हें याद करते हुए जिला स्तर पर मीसा बंदियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता का संकल्प भी लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *