Dainik Athah

शहर विधानसभा सीट खाली होने के बाद अब दावेदारी का दौर

  • गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से सांसद अतुल गर्ग का इस्तीफा
  • सांसद चुने जाने के बाद अतुल गर्ग ने दिया इस्तीफा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद शहर सीट से विधायक अतुल गर्ग ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब विधायक का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं में दावेदारी का दौर शुरू हो जायेगा।

बता दें कि गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने जाने के बाद अतुल गर्ग को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का टिकट मिला था। इस चुनाव को भी अतुल गर्ग ने जीत लिया था। सांसद चुने जाने के बाद अतुल गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अस्वस्थ्य होने के बाद उन्होंने विधानसभा सचिव को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। उनके इस्तीफे के बाद उम्मीद है कि जल्द ही गाजियाबाद विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उप चुनाव की घोषणा भी जुलाई के अंत तक होने की उम्मीद है।
अतुल गर्ग के विधानसभा से इस्तीफे के बाद अब इस सीट के उप चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने लामबंदी शुरू कर दी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस सीट पर करीब एक दर्जन दावेदार पूरी गंभीरता से अपनी तैयारियों में जुट गये हैं। इन नेताओं ने बड़े नेताओं के साथ ही संघ के अधिकारियों के यहां पर संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। लेकिन खुलकर दो से तीन नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें सबसे ऊपर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ ही पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा के नाम है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *