Dainik Athah

मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह में कुल रू0 18,092.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह में कुल 18,092.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई माह में 15,351.19 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के मई माह मे वित्तीय वर्ष 2023-24 के मई माह के सापेक्ष सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में 2,741.00 करोड़ अधिक की प्राप्ति हुई है।

सुुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में जीएसटी के अन्तर्गत माह मई, 2024 में कुल 6,690.89 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष मई, 2023 के माह में प्राप्ति 5,553.16 करोड़ थी। इस प्रकार जीएसटी मद के अन्तर्गत मई माह मे गत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष 1137.73 करोड़ अधिक प्राप्त हुआ है। वैट के अन्तर्गत माह मई, 2024 में 2,898.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति 2,625.11 करोड़ थी।
खन्ना ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह मई, 2024 में कुल 4,593.44 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति 3633.06 करोड़ थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह मई, 2024 की राजस्व प्राप्ति 2655.13 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति 2350.18 करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह मई, 2024 की राजस्व प्राप्ति 912.52 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति 850.64 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह मई, 2024 में प्राप्ति 341.46 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह मई, 2023 में प्राप्ति 339.04 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई, 2024 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत 34724.47 करोड़ की प्राप्ति जो मई, 2024 तक निर्धारित लक्ष्य का 78.1 प्रतिशत है। वर्तमान वित्तीय वर्ष मे माह मई तक जीएसटी के अन्तर्गत 15001.31 करोड़ तथा वैट के अन्तर्गत 3846.73 करोड़ की प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार अबकारी मद के अन्तर्गत 8352.57 करोड़, स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत 4904.84 करोड़, परिवहन के अन्तर्गत 1842.11 करोड़, भू-राजस्व के अन्तर्गत 77.86 करोड़ तथा उर्जा के अन्तर्गत 699.05 करोड़ की प्राप्ति हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *