Dainik Athah

मोदी के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • रिटायर्ड आईपीएस प्रेम प्रकाश हुए भाजपाई
  • भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए पूरी तरह समर्पित है: प्रेम प्रकाश

अथाह ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रिटायर्ड आईपीएस प्रेम प्रकाश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, विधायक पूरन प्रकाश, डॉ. अंकुश त्रिपाठी एवं अभिषेक कौशिक उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा परिवार में शामिल हुए प्रेम प्रकाश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली विकास यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। समाज के लोग भी आपसे प्रेरणा लेंगे।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की प्रेम प्रकाश बहुजन समाज के लिए नियमित रूप से काम कर रहे हैं। उनके आने से भाजपा को अगले दो चरणों में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनविश्वास बना हुआ है। इसलिए प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीत रही है। पाँच चरणों में 53 सीटें भाजपा जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गाड़ी डीरेल हो चुकी है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी को उनके ही कार्यकर्ता रैली नहीं करने दे रहे हैं। उनकी रैलियों में गुंडे और अराजक तत्वों की ही भीड़ आ रही है, आम जनता का इनसे कोई सरोकार नहीं है। इनका नारा सबका साथ परिवार का ही विकास है। इनके इंडी गठबंधन में विश्व के सबसे बड़े बहुरूपिये केजरीवाल जो शराब घोटाले में आरोपित हैं। इनके घर में इनकी पार्टी की सांसद के साथ बदसलूकी होती है, उनकी पिटाई होती है। इसके बाद भी एलायंस पार्टनर्स ने एक भी आवाज नहीं उठाई। इनका इतिहास ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का रहा है।

पाठक ने कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है, देश में गरीब, किसान, महिला व नौजवान की बेहतरी के लिए सरकार की प्रत्येक योजना समर्पित है। विपक्ष हताश, निराश और बेसुध हो चुका है। प्रदेश में विपक्ष का बस्ता लगाने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। भाजपा जनता के आशीर्वाद से चुनाव में विजयश्री पाने जा रही है।
प्रेम प्रकाश ने कहा कि देश का जो कर्ज मुझ पर है, उसे उतारने का मौका मिला है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए पूरी तरह समर्पित है। 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत को स्थापित करने के मिशन में जुटी है। अब मैं भी उसका हिस्सा हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर संविधान बदलने और आरक्षण छीनने का फेक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ही है जिसने संविधान को बदलकर इमरजेंसी लगाई थी। आरक्षण से खिलवाड़ भी कांग्रेस ने किया है। भाजपा ही ऐसा दल है जो संविधान का सम्मान करती है। गरीब कल्याण के लिए काम करने वाली पार्टी है। बाबा साहेब आम्बेडकर के सिद्धांतों पर काम करने वाला दल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *