Dainik Athah

समाजवादी पार्टी पहले भी राम विरोधी और मंदिर विरोधी थी और आज भी है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

राम मंदिर पर सपा महासचिव राम गोपाल के बिगड़े बोल पर भाजपा का पलटवार

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राम मंदिर पर अनर्गल बयानबाजी करने वालों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए राम मंदिर बेकार है, उनके लिए 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजे भी बेकार ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने हैं, उनके लिए राम मंदिर का निर्माण नासूर की तरह है। ऐसे लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह करारी प्रतिक्रिया सपा के नेता रामगोपाल यादव के उस बयान पर दी है, जिसमें उन्होंने राम मंदिर को बेकार बताया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी राम विरोधी और मंदिर विरोधी थी और आज भी है। ये उनके साथ हैं जो राम मंदिर को गिराकर फिर से बाबरी मस्जिद बनाने के पैरोकार हैं। इसलिए राम को मानने वाले प्रत्येक मतदाता को इन्हें पहचान लेना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए। कहा कि इनके नाम में भले ही राम लगा है लेकिन इनका आचरण बिलकुल मयार्दा के अनुकूल नहीं है।

भूपेंद्र सिंह सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के जोड़ीदार राहुल गांधी राम मंदिर पर फैसला बदलने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ इनके चाचा मंदिर और उसके वास्तु को बेकार बता रहे हैं। कहा कि चुनाव में जनता ने इनका वास्तु खराब कर दिया है। इन्हें मौका नहीं मिलने वाला है, 14 में जाने वाले 24 में भी नहीं आने वाले हैं। प्रदेश की जनता कभी इनके सपने को साकार नहीं होने देगी। तुष्टीकरण के नाम पर राजनीति करने वालों को इस बार संसद का मुंह देखना भी नसीब नहीं होगा।

चौधरी ने मैनपुरी में सपा के गुंडों द्वारा की जा रही अराजकता पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़ सकती। वह हिंसा करके लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उसका प्रयास अराजकता फैलाने का है। वो झूठे आरोप लगाएंगे, चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करेंगे, पुलिस और प्रशासन से भिड़ेंगे और भाजपा कार्यकतार्ओं को उलझाने का प्रयास करेंगे। दरअसल, ये सब सोची समझी चाल है। वो इस तरह के प्रयास करते अपनी हार का बहाना तलाश रहे हैं। लेकिन इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है और हिंसा करने वाले हर व्यक्ति को उसके किए की सजा मिलेगी। इस बार समाजवादी पार्टी मैनपुरी हारने जा रही है और भी ऐतिहासिक वोटों से।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *