Dainik Athah

अतुल गर्ग के विशाल रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोकसभा क्षेत्र से भाजपा आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी अतुल गर्ग के बुधवार को गाजियाबाद में आयोजित रोड शो में महिलाओं व पुरुषों तथा नौजवानों सहित व्यापारियों का सैलाब उमड़पड़ा और लोगों ने अतुल गर्ग परपुष्प वर्षा कर अपना-अपना समर्थनदिया। गाजियाबाद के रेलवे रोड बजरिया स्थित गुरुद्वारा से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख बाज़ार के प्रमुख मार्गों से निकला । सर्वप्रथम अतुल गर्ग ने गुरुद्वारा में जाकरसच्चे पाशा की अरदास कर आशीर्वाद लिया।उसके उपरान्त सिख समाज,विश्व हिंदू परिषद, ओबीसी मोर्चा, जैन समाज,अल्पसंख्यक समाज, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, सरार्फा एसोसिएशन, स्वर्णकार समाज , केन्द्रीय उपबोक्ता सहकारी समिति गोलमार्केट व्यापारी एसोसिएशन, बाल्मीकिसमाज , वैश्य समाज, अनिल सांवरिया व्यापार मंडल, गोपीचंद व्यापार मंडल, संदीप व्यापार मंडल, छाबड़ा व्यापार मंडल सहित समस्त व्यापर मंडल तथा दवा विक्रेता मंडल, समस्त अनाज मंडी,चौपला, सिहानी गेट के व्यापारियों के द्वारा भव्य स्वागत सम्मान पुष्प वर्षा से पूरा शहर राम भक्ति में सराबोर हो गया। मोदी योगी के नारों से पूरा माहौल भगवा हो गया।अतुल गर्ग रथ में सवार होकर सड़क पर निकले तो लोगों का हुजूमउनके स्वागत के लिए दौड़ पड़ा।

नौजवानों के जत्थे पैदल,स्कूटर व बाइक परसवार थे और हाथों में भाजपा का झंडालिए थे। भाजपा प्रत्याशी का रोड शो जिस भी मार्ग से गुजरा लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने भाजपाप्रत्याशी को तिलक किया और आरती की तथा प्रसाद वितरित किया। रोड शो में अनेक स्थानों पर ऐसे दृश्य उत्पन्न हो गए जिन्होंने व्यापारियों  को भाव विभोर कर दिया और प्रत्याशी के सिर पर हाथ कर कर विजय श्री के लिए आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर भाजपा व आर एलडी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गण बड़ीतादाद में उपस्थित रहे।जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, आरएलडी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, आरएलडी वरिष्ठ नेता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, सामंत शेखरी, भुल्लन चौधरी, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला लोक सभा संयोजक अजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पूर्व महापौर आशु वर्मा महापौर सुनीता दयाल पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी ,सरदार एसपी सिंह , राजीव शर्मा, शरद शर्मा, मनोज यादव, ऋषभ जैन, विपिन मोहन, सुभाष छाबड़ा, बजरिया अध्यक्ष कालरा, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारतीय,सुशील गर्ग, सौरभ गर्ग अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, उदिता त्यागी, भक्ति सिंह, रेनू चंदेला, शिरोमणि त्यागी, काजल छिब्बर सहित गाजियाबाद की आन बान शान के रूप में व्यापारी, नेतागण, कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *