Dainik Athah

भाजपा की पहचान लूट और झूठ है: अखिलेश यादव

अलीगढ़- हाथरस में इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में सभा

अथाह संवाददाता
अलीगढ़।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बिजेन्द्र सिंह और हाथरस के प्रत्याशी जसबीर बाल्मीकि के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पहचान लूट और झूठ है। भाजपा ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए गोदाम बनवा लिया है। सारे अपराधी, भ्रष्टाचारी भाजपा में चले गए हैं। बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड के जरिए भारी भ्रष्टाचार किया है। चुनावी चंदा के नाम पर हजारों करोड़ रुपए की वसूली की है। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान पर संकट है। भाजपा के नेता चुनाव जीत कर संविधान बदलना चाहते हैं। आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। जनता को सावधान रह कर वोट करना है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए वोट करना है। दस साल तक जुमलेबाजी करने वाले अब गारंटी का झांसा दे रहे हैं। देश की जनता को भाजपा की झूठी गारंटी नहीं, बाबा साहब के संविधान में मिली गारंटी चाहिए। भाजपा बाबा साहब के संविधान को हटा कर जनता का वोट का अधिकार छीनना चाहती है।


दव ने कहा कि पहले चरण के लोकसभा चुनाव से भाजपा घबरा गई है। भाजपा के दिल्ली और लखनऊ के नेताओं के भाषणों में चुनाव के रूझान आने लगे है। पश्चिम के लोगों ने अपने मतदान से भाजपा का सफाया कर दिया है। इंडिया गठबंधन के बढ़त की चर्चा पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने दूसरी पार्टियों को लेकर झूठ फैलाना शुरू कर दिया। अपने मन की बातें करने लगे हैं, लेकिन अब मन की बात नहीं, संविधान की बात होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। अलीगढ़ की जनता जीत का रिकार्ड बनाने जा रही है। अलीगढ़ की पहचान गंगा जमुनी तहजीब और इल्म से है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्याय से त्रस्त जनता भाजपा को हराकर संविधान और लोकतंत्र को बचाएगी। अलीगढ़ वाले भाजपा के नफरत वाले मंसूबो पर इस बार ताला लगा देंगे। भाजपा ने दस साल की सरकार में जनता को दु:ख और परेशानी दी है। तीन काले कानून लाकर किसानों को धोखा दिया, अपमानित किया। नोटबंदी और जीएसटी से आम जनता और कारोबारियों को संकट में डाला।

यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों को फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। आंदोलनकारी किसानों को अपमानित किया। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। सरकार बनते ही किसानों को फायदा मिलेगा। एमएसपी का कानून बनेगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। नौजवानों को नौकरी मिलेगी। छात्रों को समाजवादी सरकार की तरह लैपटॉप देकर डिजीटल डिवाइड दूर दिया जाएगा। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की तरह नौजवानों से भी झूठ वादे किए। हर साल दो करोड़ नौकरियां नहीं दी। भाजपा सरकार के फैसलों से नौकरियां छिन गयीं। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार हो गये। भाजपा सरकार ने प्रतियोगी छात्रों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। भर्ती परीक्षाओं के हर पेपर लीक हो गये। सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक करायी। इसकी नीयत नौकरी देने की नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *