Dainik Athah

भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी के साथ देश के सामने आया है: धर्मपाल सिंह

  • भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर

अथाह ब्यूरो लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को मैनपुरी में कहा कि आज भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी के साथ देश के सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस, सपा, बसपा का जातिवाद, परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ाने का ऐजेंडा है। वहीं दूसरी ओर विकसित भारत बनाने की, सबकी समृद्धि की मोदी की गारंटी है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब को सशक्त बनाने की मोदी की गारंटी के साथ जन-जन के बीच जन संवाद करना है। धर्मपाल सिंह मैनपुरी में संगठनात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकतार्ओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंत्रणा कर रहे थे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकतार्ओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार और लक्ष्य अबकी बार 400 पार की पूर्णता के लिए मतदान पूर्ण होने तक जुटकर और डटकर काम करना है। परं वैभवं नेतुमेतत स्वराष्ट्रं का मंत्र हमें सतत क्रियाशील करते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है। मोदी के विकसित भारत का संकल्प वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूर्ण करेगा। भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक की आर्थिक व सामाजिक उन्नति निहित होगी। अपने सांस्कृतिक वैभव के साथ भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा और सामरिक महाशक्ति बनकर विश्व में शान्ति की स्थापना करेगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिए अबकी बार 400 पार और यूपी में 80 सीटें इसबार जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाना है। बूथ पर सम्पर्क, संगठन के सभी अभियानों, कार्यक्रमों मे सहभागिता तथा प्रत्येक सौंपे गए कार्य को सर्वश्रेष्ठ करने की ललक हमें श्रेष्ठ कार्यकर्ता बनाती है और श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं से श्रेष्ठ पार्टी बनती है जो प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ होती है। भाजपा के आप सभी श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं ने पहले भी सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया है और इस बार भी आप का परिश्रम अबकी बार 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *