Dainik Athah

भगवान के निर्वाण को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है: सौरभ सागर महाराज

  • जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में भव्य मोक्ष कल्याण मनाया
  • जिनेंद्र भगवान विराजमान होने के बाद से यह नगर जिन राज नगर के नाम से संपूर्ण विश्व में विख्यात होगा

अथाह संवाददाता गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन  में चल रहे श्री नेमिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में 14 अप्रैल को भव्य मोक्ष कल्याण मनाया गया। जिसमें प्रातः कालीन अभिषेक शांति धारा करते हुए मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं संपन्न करवाई  तत्पश्चात  पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने संपूर्ण पंचकल्याणक में अपना सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान किया एवं पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य पंडित अजीत कुमार जैन शास्त्री, अशोक कुमार जैन शास्त्री, पंडित संदीप जैन सजल का सम्मान किया गया।
 परम पूज्य आचार्य सौरभ सागर महाराज गुरुदेव ने कहा कि अन्य दर्शनों की अपेक्षा जैन दर्शन में भगवान के निर्वाण को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है एवं जैन धर्माविलंबियों में इतनी खुशी होती है कि वह मोदक अर्पित करते हैं। जैन दर्शन का सबसे बड़ा उत्सव पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ करता है पहले यह नगर राज नगर था उसके बाद यह 13 अप्रैल तक महाराज नगर हुआ और अब मंदिर में जिनेंद्र भगवान विराजमान होने के बाद से यह नगर जिन राज नगर के नाम से संपूर्ण विश्व में विख्यात होगा।

पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में  अशोक जैन सीए ,जम्बू प्रसाद जैन, संजय जैन अरविंद जैन  राम जैन  दीपक जैन गौरव जैन दीप्ति जैन चित्र जैन रविंद्र जैन इत्यादि सभी का बहुत-बहुत सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *