Dainik Athah

भ्रष्टाचार, नशामुक्ति के साथ ही युवा, किसान, महिला और गरीब पर फोकस

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र जारी: चार जातियों पर फोकस

अथाह ब्यूरो नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने नई दिल्ली में पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन चार जातियों गरीब, किसान, महिला और युवा की बात करते रहे हैं को इसके केंद्र में रखा गया है। इस दौरान घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
भाजपा के 76 पन्नों के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें आॅनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।

पेपर लीक को लेकर बनाया जायेगा कानून
पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे। भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।

युवाओं के लिए वादे

  • स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार।
  • स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप।
  • सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन।
  • मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर।
  • हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।
  • उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।

फसल बीमा योजना होगी मजबूत
पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी। प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।
इसके साथ ही दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर। श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा।
अनुसंधान और जागरुकता की भी बढ़ावा। प्राकृतिक खेती का विस्तार। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार। सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस में पर्यात भंडारण क्षमता विकास।

तीन करोड़ महिलाओं को बनाया जायेगा लखपति दीदी
एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव।
एनीमिया, स्तन कैंसर, आॅस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन। पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार।

रेल सुरक्षा प्रणाली का होगा विस्तार, वेटिंग कम होगी
नई रेलवे पटरियों का निर्माण। यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार। अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी। टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार। विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण। आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरूआत। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार।

धर्म और संस्कृति के लिए
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा। भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद। भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

पर्यटन

लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र। नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन। वेड इन इंडिया का प्रोत्साहन। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम, भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *