Dainik Athah

ईदगाह पहुंचकर अखिलेश यादव ने दी ईद की बधाई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी को आज ईद-उल-फितर की बधाई दी। उन्होंने प्रात: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में जाकर मुस्लिम उलेमाओं, मौलवियों और हजारों की तादाद में मौजूद नमाजियों का अभिवादन किया। ईदगाह में पहुंचते ही एकत्र जनसमुदाय ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
अखिलेश यादव ने ईदगाह में अपने सम्बोधन में कहा कि ईद हिन्दुस्तान सहित पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस दिन सभी एक दूसरे से मिलते हैं। हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि हम हर त्योहार मिलजुल कर मनाते है। हिन्दू-मुसलमान भाईचारा की यह मिसाल है। सर्वधर्मसमभाव हमारी संस्कृति का अंग है। यहां यादव के पहुंचने पर इमाम ए ईदगाह मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। यादव ने उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, विधायक एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा तथा महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी उनके साथ रहे।

अखिलेश यादव टीले वाली मस्जिद भी गए। टीलेवाली मस्जिद के इमाम साहब ने श्री अखिलेश यादव का इस्तकबाल किया और उनकी तरक्की के लिए दुआ की। वैसे लखनऊ में तो कल से ही ईद की चहल पहल शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *