Dainik Athah

गाजियाबाद में डॉली शर्मा जितवायेंगे तो हम वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी की खटिया खड़ी कर देंगे: अजय राय

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रत्याशी डोली शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन
  • जब हम सत्ता से बाहर रहकर जनता के लिए इतने काम कर सकते हैं तो सत्ता में आने के बाद पूरे जोश और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे: डॉली शर्मा
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया। इससे पहले डॉली शर्मा, अजय राय और नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने अम्बेडकर रोड पर मालीवाड़ा चौक के समीप मुख्य चुनाव कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन किया। उन्होंने अपने परिवारीजनों और गठबंधन साथियों के साथ हवन सामग्री से आहूति दी और प्रभुवर से विजयश्री का आशीर्वाद मांगा। उसके उपरांत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फीता काटकर मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आपलोगों को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को जिताना है, क्योंकि जब आपलोग गाजियाबाद में उन्हें जितवायेंगे तो हम वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खटिया खड़ी कर देंगे। कुछ समय पहले तक तो हम अकेले ही उन्हें चुनौती देते आये हैं जबकि इस बार तो हमारे साथ यानी काँग्रेस के साथ सपा, आप, सीपीआई, सीपीआई एमएल, राजद आदि जैसे मजबूत दल कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इसलिए पीएम मोदी को हराना मेरे लिए आसान हो चुका है।

वहीं, इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें चुनिए, जो कि अबतक आप सबकी सुनता आया हो। उन्होंने कहा कि मेरे मुकाबले में जो प्रत्याशी खड़ा है, वह कोरोना काल में किस तरह से मुंह छिपाता था, अपने मोबाइल स्वीच ऑफ कर लेता था, ये पब्लिक जानती है। जबकि हमने और हमारे परिवार ने हर तरह से आमलोगों की सेवा की है। हमने हमेशा जनता की सेवा के लिए दिल से काम किए हैं। कोरोना काल में लोगों की सेवा तहेदिल से की और हर विपदा में लोगों के साथ खड़ी नजर आई। जबकि, जनप्रतिनिधि कोरोना काल में अपने घरों में दुबके रहे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने आंदोलन करके सीएल फैक्ट्री को बेचे जाने से बचाया। छात्रों को मेट्रो का पास दिलाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आंदोलन करके किया। डॉली शर्मा ने कहा कि जब हम सत्ता से बाहर रहकर जनता के लिए इतने काम कर सकते हैं तो सत्ता में आने के बाद पूरे जोश और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो स्वास्थ्य राज्यमंत्री के रूप में विफल साबित हो चुका है, वह सांसद के रूप में आपकी कितनी सेवा कर पाएगा, आप समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव हार जाने के बाद भी अपने गाजियाबाद को नहीं छोड़ी और सबके सुख-दुख की सहभागी बनी रही, इसलिए अबकी बार आपलोग मुझे जनसेवा का मौका दें। गाजियाबाद में आशातीत विकास कार्य करके दिखाउंगी। उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी बड़े नेताओं के विकास कार्यों की सराहना उनके नाम लेकर कीं।

कार्यालय उद्घाटन समारोह को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, आप जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी आदि ने भी संबोधित किया और इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को भारी मतों से जितवाने की अपील करते हुए लोकतंत्र और संविधान बचाने की गुहार लगाई।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी, सपा के जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, आप जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा, वेस्ट यूपी कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, आप की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजया कसाना, पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वरिष्ठ नेता विशाल वशिष्ठ, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति, पूर्व बसपा विधायक शमशाद चौधरी, सपा नेता राहुल पंडित, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजेंद्र यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, आप के पूर्व महापौर प्रत्याशी जगत विष्ट, सपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डबास, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव, पूर्व मंत्री दीपक कॉल, कांग्रेस प्रवक्ता अजय वर्मा, नाहर सिंह यादव, मामचंद त्यागी, वीर सिंह चौधरी, अरविंद शर्मा, सेवा दल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्व पार्षद वीर सिंह, ऋषिपाल धींगान, शिवानंद गौड़, ओमदत्त कौशिक, प्रमोद कुमार, विजय सिंह तोमर, मनोज भारद्वाज, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा, राजाराम भारती, रमेश यादव एडवोकेट, पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल, राजदेवी चौधरी, रमेश प्रजापति, मधू चौधरी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, संजीव चौधरी, इमरान रिजवान, पूर्व पार्षद मनोज चौधरी, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, रविंद्र यादव, राजदेवी चौधरी, तरुण रावत, मनोज पंडित, मनीष पंडित, अरुण शर्मा, दिनेश गुर्जर, राहुल चौधरी समेत कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के तमाम नेता इस समारोह में मौजूद रहे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी कमलेश पांडेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *