Dainik Athah

U.P. में Lockdown खत्म

उत्तर प्रदेश में रव‍िवार का लॉकडाउन भी खत्म। केवल साप्ताहिक बंदी होगा, वो भी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार।

अथाह ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश(UP) सरकार ने लॉकडाउन(Lockdown) के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो वीकेंड लॉकडाउन किया गया था, उसको पूरी तरह से खत्म कर दिया है। राज्य में अनलॉक-4 में सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी राखी गई थी,अब इस बंदी को भी पूरी तरह से ख़त्म कर दिया गया है। यानी अब बाजारों में पुरानी व्यवस्था लागू की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन(Lockdown) भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन(Lockdown)शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए आर्थिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस तथा थाना दिवस कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *