Dainik Athah

2047 तक देश- प्रदेश में भाजपा का कमल खिला रहेगा: केशव प्रसाद मौर्य

  • भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में उप मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता
  • प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल होगी
  • इंडी गठबंधन का मुद्दा भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को हटाओ

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा का कमल खिला रहेगा। उन्होंने कहा प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने वाला।
केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को यहां भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है। इसका कारण यह है कि 2047 तक देश में एवं प्रदेश में भाजपा का कमल खिला रहेगा। उन्होंने कहा विपक्षी ठगबन्धन का लक्ष्य, कुछ का साथ कुछ का विकास है, वहीं प्रधानमंत्री व भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एकतरफा लहर चली रही है, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट तथा देश में 370 से अधिक सीटें भाजपा जीत रही है, मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस, सपा, आप व बसपा हार मान चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश जैसे प्रदेश में भाजपा के दस विधायक निर्विरोध चुने गए हैं इसी से पता चलता है कि पूरे देश में वातावरण मोदीमय है। गाजिÞयाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के साथ भाजपा का गठबंधन प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगा।

बागपत में रालोद समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई एवं मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये मुद्दे संगठन स्तर पर सुलझ जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस व आप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में इनका समझौता है, जबकि पंजाब में ये दोनों दल आमने- सामने है। उन्होेंने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र है। ये न्यायालय के निर्देश पर काम कर रही है। विपक्ष के आरोपों का जवाब जनता चुनाव में देगी।

इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, खोड़ा की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल लोकसभा मीडिया प्रबन्धन से सरदार एसपी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *