Dainik Athah

देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है: वैजयंत जय पांडा

  • भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक
  • प्रत्येक बूथ पर भाजपा को अब तक प्राप्त अधिकतम मतों के सापेक्ष 370 अधिक मत प्राप्त करना है: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो लखनऊ। भारतीय जनती पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत जय पांडा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की प्रदेश टोलियों के साथ समीक्षात्मक चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चौरसिया, संजय भाटिया एवं रमेश विधूड़ी, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सहसंयोजक जेपीएस राठौर ने चुनाव प्रबंधन, प्रवास कार्यक्रम विभाग, प्रचार विभाग सहित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की प्रदेश टोली के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्ध सम्मेलन, घर-घर सम्पर्क अभियान, टिफिन बैठक, मोर्चो बैठकें, बाइक रैली, वोटर सम्पर्क, की-वोटर्स सम्पर्क, लाभार्थी सम्पर्क सहित विभिन्न अभियानों पर चर्चा की।
भारतीय जनती पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत जय पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच है। उन्होने कहा कि पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई के परिश्रम तथा परिणाम केन्द्रित कार्य से भाजपा का प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतना निश्चित है। देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का पूर्ण होता संकल्प तथा भाजपा कार्यकतार्ओं का परिश्रम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करेगा। हम सभी टीम वर्क के रूप में काम करते हुए प्रत्येक परिणाम को सफलता में परिणित करेंगे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को अब तक प्राप्त अधिकतम मतों के सापेक्ष 370 अधिक मत प्राप्त करना है। भाजपा के सभी बूथ केन्द्रित कार्यक्रम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे इसके लिए प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और अधिक परिश्रम के साथ हमें कार्य करना है। प्रदेश में बडे़ पैमाने पर होने वाली रैलियों, सभाओं, नुक्कड़ सभाएं प्रारम्भ हो चुकी है। इन सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल से लेकर बूथ तक समन्वय के साथ काम करना है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है।
लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव प्रबंधन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक जिम्मेदारी को जबाबदेही के साथ पूरा किया जाए। चुनाव प्रबंधन के तहत प्रत्येक बूथ का प्रबंधन सुनिश्चित करके कार्य करना है और बूथ विजय की रणनीति के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता हुआ देश और भाजपा के पक्ष में बने सकारात्मक वातावरण के साथ भाजपा कार्यकतार्ओं का परिश्रम प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीटों पर विजय का परचम फहराएगा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, मानवेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, डा. धर्मेन्द्र सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द्र नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता एवं संजय राय उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *