Dainik Athah

एआईसीसी सदस्य नरेंद्र त्यागी नेताजी का दावा मजबूत

गाजियाबाद सीट के लिए कांग्रेस में जबरदस्त मारामारी

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के माने जाते हैं खास

अथाह संवाददाता,

 गाजियाबाद। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो सका है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में भी टिकट के लिए उठा पटक तेज होती जा रही है। कांग्रेस के दावेदारों की सूची में एक नया नाम और शामिल हो गया है वह नाम है नरेंद्र त्यागी नेताजी का।

भारतीय जनता पार्टी में  उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि अगले एक-दो दिन में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दे। कांग्रेस में अब तक सुशांत गोयल और डॉली शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था,  अब त्यागी समाज के नेता नरेंद्र त्यागी नेता जी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा हैं। मूल रूप से दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले नरेंद्र त्यागी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।  वे दिल्ली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। गाजियाबाद समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के त्यागी समाज में उनकी पैठ हैं। नरेंद्र तगीनरेंद्र त्या नेताजी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खास लोगों में गिना जाता हैं। टिकट के लिए कांग्रेस में मुख्य रूप से नरेंद्र त्यागी नेताजी के साथ ही सुशांत गोयल एवं डोली शर्मा का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो गाजियाबाद सीट का निर्णय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेगी। अभी नरेंद्र त्यागी गाजियाबाद में अंदरखाने तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *