Dainik Athah

सपा- बसपा- कांग्रेस के पूर्व विधायक- पदाधिकारी बड़ी संख्या में हुए भाजपाई

भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है: भूपेंद्र सिंह चौधरी



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष शुक्रवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री अच्छेलाल निषाद (बांदा), बसपा के पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद (आजमगढ़), सपा से पूर्व विधायक/पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (आगरा), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिपिन कुमार शुक्ला (बस्ती), आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्कर आदित्य सिंह (बस्ती), पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सियावती शुक्ला (उन्नाव), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजलि मौर्या (रायबरेली), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेलेन्द्र सिंह (आगरा), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जगदत्त कोरी (लखनऊ), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी/ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाल सिंह लोधी (आगरा) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इसके साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजीव कुमार (एटा), नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ओममती, अछनेरा (आगरा), नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल, बरखेड़ा (पीलीभीत), नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी, कलीनगर (पीलीभीत), नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनिया, महरोनी (ललितपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष कुलदीप गर्ग, जगनेर (आगरा), बसपा के जिलाध्यक्ष/ मंडल कोआर्डिनेटर धीरज बघेल (आगरा), कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय (फतेहपुर), सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमा दीक्षित (हमीरपुर), नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता, चिलसण्डा (पीलीभीत) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी प्रियंक पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।
पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करते हुए बिना भेदभाव के आमजन को मूलभूत सुविधाएं जैसे- बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य कईं आम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा हमने जम्मूकश्मीर में धारा 370 हटाने, अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक की प्रथा को समाप्त किया, सीएए लागू कराने सहित अपने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये वादों को पूरा किया है। हम जो कहते है वो करते हैं।

मोदी जी द्वारा गरीब कल्याण के लिए किये गये कार्य और भारत की पहचान एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत को जो संकल्प लिया है उस संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। मोदी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण से लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व की सरकारों की उपलब्धियां, जनसरोकार से जुड़ी योजनायें जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी के कार्यकतार्ओे के साथ मिलकर आप सभी को करना है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा और लोककल्याण का मंत्र यही भाजपा का ऐजेंडा है। हम साथ मिलकर काम करेंगे और हर बूथ पर कमल खिलायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *