Dainik Athah

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास से जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र ने दिव्यांगों को वितरित किये कृत्रिम अंग

भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश में ‘हर घर- हर द्वार’ अस्पताल की मुहिम

अथाह संवाददाता
देहरा (कांगड़ा)।
केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के सौजन्य से देहरा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित सौरभ सागर सेवा संस्थान द्वारा संचालित जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश के दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।

भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में हर घर हर द्वार अस्पताल मुहिम पिछले छह वर्षों से चलाई जा रही है। जन स्वास्थ्य सेवा के छह साल के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा मोबाइल वैन सेवा के तहत घर घर चिकत्सा सुविधा उपलब्ध कराईं जा रही है। इसके तहत 10 मार्च रविवार को देहरा जिला कांगड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले एवं जनसभा का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सौरभ सागर सेवा संस्थान द्वारा संचालित जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश के दिव्यांगों को निशुल्क कृर्तिम अंग प्रदान किए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सौरभ सागर सेवा संस्थान के कामों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर डा. सिकंदर राज्य सभा सांसद, डा. वीके पॉल सदस्य नीति आयोग, डा. जीएस राणा चेयरमैन सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली, जीवन आशा हॉस्पिटल के ट्रस्टी संजय जैन, अजय जैन, डा. शैलेश सक्सेना, डा. निहारिका एवं जीवन आशा टीम उपस्थित रही।

जीवन आशा हॉस्पिटल के ट्रस्टी संजय जैन ने कहा कि केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल के लोगों को निरोगी रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उनके हॉस्पिटल को याद किया जायेगा पूरी टीम हिमाचल प्रदेश जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *