Dainik Athah

निगम ने शहर को दिया समस्याओं के समाधान हेतु सरल एवं व्यवस्थित एकल आनलाइन प्लेटफॉर्म

  • गाजियाबाद 311 एप का हुआ शुभारंभ
  • गाजियाबाद 311 एप के इस्तेमाल से शहर होगा स्मार्ट: महापौर
  • जन समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर है निगम: नगर आयुक्त

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें गाजियाबाद 311 एप का शुभारंभ महापौर की अध्यक्षता में किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महापौर सुनीता दयाल का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों में विधायक अतुल गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, कर्नल टीपीएस त्यागी, एचडीएफसी बैंक से अक्षय कुमार दीक्षित तथा सीडीओ उपस्थित रहे। शहर के सभी पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित हुए, कई सामाजिक संस्थाएं तथा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, उपस्थित जनों ने गाजियाबाद 311 एप के भव्य शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी तथा गाजियाबाद नगर निगम टीम का उत्साहवर्धन किया।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक जन समस्याओं की त्वरित समाधान हेतु गाजियाबाद 311 अप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा गाजियाबाद 311 एप के माध्यम से जन समस्याओं का कम समय में निस्तारण हो सकेगा तथा बारीकी से समस्याओं का गहन अध्ययन कर अधिकारी समाधान की कार्यवाही करेंगे। इस प्रकार के एप से क्षेत्रीय पार्षदों तथा अधिकारियों का विशेष समन्वय जन समस्याओं के समाधान में लाभकारी होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम उक्त एप के माध्यम से कम समय में बेहतर कार्य कर सकेंगे सभी अधिकारियों व टीम को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी समस्या भी इस ऐप के माध्यम से त्वरित कार्यवाही के अंतर्गत निस्तारित होगी।

महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के द्वारा जन समस्याओं के समाधान के लिए किय जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी, साथ ही सही प्रकार से एप काम करें इस पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों को मंच के माध्यम से निर्देश भी दिए। गाजियाबाद 311 एप शहर वासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा स्मार्ट वर्किंग से गाजियाबाद स्मार्ट होगा। कार्यक्रम मैं उपस्थित शहर विधायक अतुल गर्ग द्वारा गाजियाबाद नगर निगम कार्यशैली की बदलते स्वरूप को देखते हुए कार्यों के प्रशंसा की तथा शहर हित में त्वरित कार्यवाही पर गाजियाबाद नगर निगम कार्य करे मोटिवेट किया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में महापौर तथा अन्य अतिथियों द्वारा मिलकर गाजियाबाद 311 एप का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनों को एप डाउनलोड कराया गया तथा एप की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। पूरी प्रक्रिया के माध्यम से जागरूक निवासियों ने अप का इस्तेमाल शुरू किया तथा गाजियाबाद नगर निगम टीम को बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम टीम व अन्य अधिकारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी शहर वासियों को नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया कि गाजियाबाद नगर निगम 24 घंटे जन समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है। आने वाले समय मे स्मार्ट वर्किंग से स्मार्ट कार्य होगा जोकि सराहनीय हैं। कार्यक्रम जीरो वेस्ट किया गया।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के विकास में निरंतर प्रयास किया जा रहा है इसके सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से 311 एप में और उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य सहयोग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एप डाउनलोड किया। महापौर ने स्वच्छता तथा पहले मतदान फिर जलपान की शपथ दिलाई गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने धन्यवाद दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *