Dainik Athah

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने रिबन काटकर किया रजापुर ब्लाक प्रमुख मोनिका चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दिल्ली मेरठ रोड पर रजापुर ब्लाक की प्रमुख मोनिका चौधरी के नवनिर्मित कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उनका यह कार्यालय विकास खंड कार्यालय में नवनिर्मित कार्यालय बनाया गया।  कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को विकास प्रदेश बना दिया है। जनपद में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रजापुर ब्लाक भी विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है,जिसका निर्वाहन परी मेहनत व ईमानदारी से करुंगा। इस अवसर पर मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी ने भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार  बिना किसी भेद-भाव के विकास कार्य करा रही हैं।

इससे चारों तरफ खुशहाली दिखाई दे रही है। इस अवसर पर धौलाना के विधायक धर्मेश तौमर, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, राकेश प्रमुख, जितेन्द्र चितौडा,  नगर पालिका परिषद मुरादनगर के सभासद शैलेन्द्र चौधरी शिवा, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्णपाल प्रधान, ब्लाक प्रमुख रजापुर मोनिका चौधरी, उनके पति राहुल चौधरी डैनी ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक धर्मेश तौमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह का बुके देकर स्वागत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *