Dainik Athah

मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, यूपी देगा 80 कमल के फूलों का उपहार: सुनील शर्मा

गृह जनपद पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत

पंक्ति में सबसे पीछे बैठने वाले को सीएम और कार्यकर्ता को मंत्री यह भाजपा में ही संभव

कार्यकर्ता संगठन का आज्ञा मानते हुए अनुशासन में रह कर काम करें, फल भी मिलेगा



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गाजियाबाद पहुंंचे सुनील शर्मा का अपने गृी जिले में पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में उन्हें 80 कमल के फूलों का गुलदस्ता बनाकर भेंट करेगी।


गाजियाबाद में 80 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत होने के बाद सुनील शर्मा सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा कभी जाति की बात नहीं करती, जबकि पीडीए और इंडी जातिवादी है। जाति- धर्म का भेद भूलकर संपूर्ण समाज भाजपा के साथ है। इंडी के संयोजक तक साथ छोड़ गये। उसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा के कामों की लंबी फेहरिस्त है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, भगवान राम का मंदिर बनाना, वह देश जहां से सबसे पहले मूर्ति पूजा का विरोध हुआ था अबूधाबी में मंदिर की स्थापना यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही कर सकती है।


साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे साहिबाबाद के विधायक हैं और मंत्री पूरे प्रदेश के हैं। सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है तथा आगे किया जायेगा।

गुटबाजी मीडिया की देन है
प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा ने सवाल के जवाब में कहा सांसद से विधायकों का विरोध मीडिया की देन है। जो भी पार्टी का टिकट लेकर आयेगा उसे पहले से ज्यादा मतों से जीत दिलवाने का काम किया जायेगा।

सब्र का फल मीठा होता है
सुनील शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया है। जिसकी उम्मीद नहीं थी। यह भाजपा ही है कतार में सबसे पीछे वाले को भी मुख्यमंत्री बना देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा संगठन का आज्ञा का पालन कर अनुशासन में रहकर काम करो, देर हो सकती है, अंधेर नहीं। यहां न वंशवाद है, न परिवार वाद। उन्होंने इसके साथ ही कहा हर कार्यकर्ता खुद को मंत्री मानकर चलें। उनकी जिम्मेदारी भी है कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें। इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पूरे गाजियाबाद जिले में सुनील शर्मा के मंत्री बनने पर खुशी है तथा उनका 80 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत किया गया। हर जगह लोगों की भारी भीड़ रही।
इस मौके पर मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, विधायक अतुल गर्ग, नंद किशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, मानसिंह गोस्वामी, गोपाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता समरकूल, सुशील गौतम, वीरेंद्र त्यागी, सुनील यादव, पप्पू पहलवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *