Dainik Athah

सरकार की योजनाओं का महिलाओं को मिल रहा है लाभ: अजीत पाल त्यागी

शक्ति वंदन यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। भाजपा महिला मोर्चा एवं सहायता समूह की मातृशक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के राजनगर आरडीसी से शक्ति वंदन पदयात्रा निकल गई, जिसका शुभारंभ मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने झंडी दिखाकर किया।

शक्ति वंदन पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए देश को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग और समुदाय का सम्मान रूप से ध्यान रखते हुए विकास की नीति को आगे बढ़ने का काम किया है यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है।

केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाएं हैं जो नारी शक्ति को आगे बढ़ाने और उनका रोजगार देने के लिए लाई गई है जिसका लाभ महिला शक्ति ले रही है यही कारण है कि आज भाजपा महिला मोर्चा के साथ सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए शक्ति वंदन पदयात्रा निकली है। पदयात्रा आरडीसी सेक्टर 1व2 चौराहे के पास से प्रारंभ हुई और आरडीसी के विभिन्न मार्गो से होती हुई राजनगर सेक्टर 2 स्थित भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभा किया। इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुनील यादव, उदिता त्यागी एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *