Dainik Athah

अजय वीर सिंह राष्ट्रीय- सेखरी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

  • राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम घोषित
  • राजस्थान के प्रवक्ता भी घोषित


नयी दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल ने राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओंं की नयी टीम की घोषणा की है। रलोद के गाजियाबाद के वरिष्ठ नेता अजय वीर सिंह एडवोकेट को राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्टÑीय मीडिया सेल का संयोजक भूपेंद्र चौधरी को नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में अनिल दूबे, पूर्व विधायक राव वारिस खान, पवन आगरी, जैनब सिकंदर, अजयवीर सिंह एडवोकेट और मनोज चौधरी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मीडिया टीम का संयोजक सुनील रोहटा को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ताओं में कप्तान सिंह चाहर, कमल गौतम, विश्वास तोमर, अंकुर सक्सैना, सम्राट सिंह चौहान, कपिल जानी एडवोकेट, सामंत सेखरी, अंजू मुस्कान, प्रियंका अत्री, अंगद बंजारा शामिल है।
पार्टी ने राजस्थान के लिए जगवीर सिंह एवं धर्मवीर चौधरी एडवोकेट को प्रवक्ता नियुक्त किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *