Dainik Athah

आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जन आकांक्षा पेटियों का अनावरण करेगी

भाजपा विकसित भारत- मोदी की गारंटी अभियान के तहत

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत-मोदी की गारन्टी अभियान के तहत शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जन आकांक्षा पेटियों का अनावरण करेगी। जनाकांक्षा पेटियों के माध्यम से जनता के विचार, जनता की आकांक्षाओं तथा जनता की अपेक्षाओं का संकलन किया जाएगा, जो भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेगा।
भाजपा जिला स्तर पर जनाकांक्षा पेटियों का अनावरण करेगी। विकसित भारत-मोदी की गारन्टी रथों के माध्यम से जनाकांक्षा पेटियों में जनता की आकांक्षाओं के संकलन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता पेटियों के माध्यम से सम्पर्क व संवाद करने जनता के दरबार में पहुंचेगें। लोकमत के अनुरूप लोकतंत्र के संचालन की पक्षधर भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में अपनी परम्परा के अनुरूप जनाकांक्षाओं को पूरा कर अपने संकल्प पत्र के एक-एक संकल्प को पूरा करेगी।

भाजपा के सांसदों सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि शनिवार को जिला मुख्यालयों पर प्रेस वार्ता करेगें। भाजपा प्रेस वार्ता के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का संकल्प तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को मीडिया के साथ साझा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *