Dainik Athah

अनूप जलौटा नाइट में मुख्य अतिथि होंगे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी

  • एक शाम राम के नाम का आयोजन जम्मू में एक मार्च को

अथाह ब्यूरो, जम्मू। जम्मू में पद्म श्री गजल गायक अनूप जलौटा नाइट का आयोजन एक मार्च को होगा। इसका नाम एक शाम राम के नाम रखा गया है।

ब्लूमटैक्स इंडस्ट्रीज कठुआ द्वारा आयोजित अनूप जलौटा नाइट का आयोजन मुख्य रूप से कंपनी के उद्घाटन पर रखा गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे एवं जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी होंगे। कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश त्यागी और अनिल त्यागी ने बताया कि कंपनी के उद्घाटन के मौके पर अनूप जलौटा नाइट का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रभु श्रीराम के नाम पर एक शाम राम के नाम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *