Dainik Athah

रोजगार के झूठे वादे करने में भाजपा ने गोएबल्स को भी पीछे छोड़ दिया: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि रोजगार देने के झूठे वादे करने में भाजपा ने हिटलर के बदनाम मंत्री गोएबल्स का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। केन्द्र की सŸाा में आते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा बड़े जोरशोर से किया गया था। आज तक यह वादा पूरा करना तो दूर, अब उसकी चर्चा भी भाजपा नेतृत्व नहीं करता है। रोजगार के नाम पर कभी पकौड़ा तलने का सुझाव आता है तो प्रदेश के मुख्यमंत्रीजी 45 में 56 का आंकड़ा पेश कर देते हैं।
उन्होंने कहा नौजवानों को परीक्षा में बैठाने के साथ पेपरलीक होने से परीक्षार्थियों को नौकरी मिलने की संभावना पर पानी फिर जाता है। 69000 शिक्षक भर्ती का मसला अभी तक अनिर्णीत है। लखनऊ के इको गार्डेन में नौजवान धूप-ठंड में परेशानियां झेल रहे हैं। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। जब वे अपनी आवाज सुनाने के लिए निकलते हैं तो पुलिस की लाठियां पड़ने लगती है। उन्होंने कहा ताजा मामला यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 का है जिसके सभी सत्रों का पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ चल रही है। जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं में भारी आक्रोश है। पिछली अन्य परीक्षाओं की तरह इस बार भी नौजवानों को छलने में भाजपा सरकार को कोई लाज नहीं है।

यादव ने कहा लगता है कि भाजपाईयों ने परीक्षाओं को पैसा कमाने का कारोबार बना दिया है। तभी तो ऐसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं होती है और हर परीक्षा में यही खेल चलता रहता है। उन्होेंने कहा नौजवान तमाम दिक्कतों का सामना करते हुए किसी तरह परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार में हमेशा उनके साथ क्रूर मजाक होता है। भाजपा सरकार ने देश के लाखों, करोड़ों नौजवानों का विश्वास खो दिया है, उनके सब्र का बांध टूट गया है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में युवा भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को संकल्पित है। जब भाजपा सरकार बदलेगी तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *