Dainik Athah

86 बसों से रवाना होंगे 4 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता

  • महानगर के भाजपा कार्यकर्ता लगायेंगे रामलला के दरबार में हाजिरी
  • महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आज अयोध्या के लिए होंगे रवाना

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
। गाजियाबाद महानगर के भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए आज (गुरुवार) सुबह रवाना होंगे। दर्शन करने के बाद सभी लोग शुक्रवार को देर रात वापस गाजियाबाद लौटेंगे।
महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए श्री रामलला के दर्शन का दिन शुक्रवार का निर्धारित किया गया है। संगठन की योजना के अनुसार गाजियाबाद महानगर की तीन विधानसभाओं के चार हजार से अधिक कार्यकर्ता गुरुवार को सुबह सात बजे 86 बसों से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

संजीव शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ता बसों से ही जायेंगे। किसी को निजी वाहन से जाने की छूट नहीं है। उन्होंने बताया कि अयोध्या दर्शन का प्रभारी संदीप त्यागी को बनाया गया है। दर्शन की पूरी योजना उन्होंने ही तैयार की है तथा कार्यकर्ताओं से संपर्क में है। अयोध्या दर्शन के लिए गाजियाबाद महानगर की पूरी कमेटी के साथ ही सभी मंडलों की टीम भी भगवान राम के दर्शन करेगी। गुरुवार को सुबह रवाना होने के बाद शाम तक सभी लोग अयोध्या पहुंच जायेंगे। रात्रि विश्राम अयोध्या में करने के बाद शुक्रवार को सुबह रामलला एवं हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के बाद सभी लोेग शुक्रवार की देर शाम तक गाजियाबाद वापस आ जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *