Dainik Athah

समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व प्रदान करना ही भाजपा की नीति है: बैजयंत जय पांडा

  • 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी: भूपेंद्र सिंह चौधरी

    अथाह ब्यूरो
    लखनऊ।
    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व प्रदान करना ही भाजपा की नीति है और भाजपा के प्रत्येक निर्णय में यह नीति परिलक्षित होती है।
    पांडा बुधवार को उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यालय में राज्यसभा सदस्य चुनाव में नामांकन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकतार्ओं एवं पार्टी के पदाधिकारियों को बंसत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति एवं परिवर्तन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की प्रत्येक समस्या के समाधान में भारत की आवश्यकता विश्व को महसूस हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालने का काम विगत 10 वर्षों में हुआ है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति, माफिया मुक्ति, गांव, गरीब, किसान की उन्नति संभव हुई है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति पर चलते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सभी वर्गो का प्रत्याशी के रूप में प्रतिनिधित्व घोषित करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का प्रदेश भाजपा इकाई आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर पार्टी की अपेक्षा के अनुसार कार्य करते हुए पार्टी के प्रत्येक संकल्प को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के साथ आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की नीति ने देश की दशा को बदला है और देश उन्नति की दिशा में बढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश अपने कार्यकतार्ओं के परिश्रम के साथ मोदी व योगी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लिए संकल्पित है।
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी प्रत्याशियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है और प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सपा समाप्त और कांग्रेस मुक्त करने के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का काम करना है। केन्द्रीय नेतृत्व का प्रत्याशी चयन में सभी सामाजिक वर्गो के प्रतिनिधित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास का सृजन करते हुए प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व का नेतृत्व कर रहा है।
    भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के रूप में आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ. संगीता बलवंत तथा नवीन जैन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, श्री सूर्य प्रताप शाही, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री जेपीएस राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इसके पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी उम्मीदवारों का स्वागत व अभिनन्दन किया। संचालन प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह, श्री बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री संजय राय, प्रदेश मंत्री श् शिव भूषण सिंह, श्री बसंत त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी श्री हिमांशु दुबे सहित प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
    पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *