Dainik Athah

महानगर की तीन विधानसभाओं में लगभग 1000 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कुनबा बढ़ाने का किया कार्य

अथाह संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले विशेष अभियान चलाकर राजनीतिक लोगों को पार्टी में शामिल कर कुनबा बड़ा करने का काम जिले और महानगर में किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर के गाजियाबाद साहिबाबाद मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा बसपा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई वही निगम चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ बागी एवं निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़े कार्यकर्ताओं को भी दोबारा से भाजपा में सदस्यता दी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है इसीलिए भाजपा का कुनबा बढ़ाने का काम महानगर की तीनों विधानसभा में किया गया है जिसके तहत गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 400 लोगों को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में 275 लोगों को वही साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 215 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सदस्यता अभियान के प्रमुख पूर्व पार्षद सुनील यादव ने बताया कि जीटी रोड स्थित आरके बैंक्विट हॉल में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं शहर विधायक अतुल गर्ग के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें 400 लोगों ने भाजपा का दमन थामा है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुरादनगर क्षेत्र के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में लाने का काम किया गया जिसमें 275 लोगों को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में सदस्यता देने का कार्य किया गया। इसके अलावा साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के पंचवटी वेंकट इंदिरापुरम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा के नेतृत्व में 215 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में जोड़ने का कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनाव के दौरान जो लोग भाजपा छोड़ चुनाव लड़े थे उनमें से हिमांशु लव, मन्नू लव, अरुण जैन रेखा जैन ऋषभ जैन, बादल यादव, पिंटू सिंह, दिनेश लखेड़ा तथा राजनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे विनीत शर्मा को उन्हें भाजपा में लाने का कार्य किया गया।वहीं शहर विधानसभा से ज्वाइनिंग करने वाले लोगों में मनोज, शिव शंकर, जय चंद, विकास राय, करतार गुर्जर, राजकुमार, सुजीत कुमार, मुन्ना कुमार, रविंदर, राहुल कुमार, लव कुमार, दिनेश पाल, ब्रह्म सिंह, विष्णु शर्मा, विपुल पाल, सोहनवीर, प्रेमपाल आदि शामिल थे। इसके अलावा पार्टी कार्यालय पर विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में भी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *