Dainik Athah

चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दलित, शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया: भूपेन्द्र सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने पर केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय नरसिम्हाराव और हरित क्रान्ति के जनक वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पार्चन कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, बसंत त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, विधायक राजेश चौधरी, राव गुम्बर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता, विधायक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना सम्पूर्ण वन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ते हुए राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उच्च आर्दशों और मूल्यों का पालन करते हुए किसानों के सम्मान और दलित, शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए चौधरी साहब के संघर्ष को भूलाया नहीं जा सकता। भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति अन्नदाता किसानों के सवार्गीण उन्नयन हेतु आवन संघर्षरत रहने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देकर मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों, पिछडो, गरीबों, शोषितो और वंचितो को स्वाभिमान, सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम लगातार मोदी सरकार कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी.वी. नर सिम्हाराव को भारत रत्न से अंलकृत किये जाने के फैसले का स्वागत व अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नर सिम्हाराव द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था में व्याप्त आर्थिक संकट को दूर करने का किया गया प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भारत में हरित क्रांति के जनक,महान कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि क्रांति आंदोलन के प्रणेता एम. एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान ह्वभारत रत्नह्ल से सम्मानित किए जाने का निर्णय अद्वितीय एवं अभिनंदनीय है।
उन्होंने कहा स्वामीनाथन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उच्च उत्पादन वाले गेहूं और चावल की प्रजाति विकसित करने के लिए किया गया सफल प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने हरित क्रांति के अगुआ एम.एस. स्वामीनाथन को देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *