Dainik Athah

इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रहण किया जिलाधिकारी का पदभार

  • कार्यालयों का किया निरीक्षण, सुनी जन शिकायतें, पत्रकारों से हुए रूबरू
  • शासनादेश का अनुसरण करते हुए जिले के विकास और जनसेवा के लिए रहूंगा प्रयासरत: इन्द्र विक्रम सिंह
  • कार्यालयों में साफ-सफाई रखते हुए स्वच्छ महौल बनाने के दिए निर्देश

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद
शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का स्थानान्तरण कानपुर नगर में जिलाधिकारी के पद पर हुआ वहीं अलीगढ़ के डीएम इन्द्र विक्रम सिंह का स्थानान्तरण करते हुए उन्हें गाजियाबाद का ​जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। जिसके चलते रेडिशन ब्लू, कौशाम्बी जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम राकेश कुमार सिंह का विदाई और इन्द्र विक्रम सिंह के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां उनका अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।वर्ष 2010 बैच के आईएएस अफसर इन्द्र विक्रम सिंह ने गुरुवार सुबह 10:20 बजे जिलाधिकारी का पद भार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने बाद नव नियुक्त जिलाधिकारी ने  सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और सभी विभागों के अधिकारियों से परिचित होते हुए कार्यलयों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने ,समय से पूर्व ही सभी कार्यालय कार्य पूर्ण करने,​दिवारों पर अनावश्यक ​चीजें ना लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी।इसके बाद पत्रकारो द्वारा पूछे गए चुनाव, भूजल, ट्रैफिक जाम, पार्किंग, मिलावट सहित अन्य सम्बंधित सवालों पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश का अनुसरण करते हुए देश—प्रदेश के विकास में सहयोग करते हुए जिला का विकास और जनसेवा के लिए प्रयत्नरत रहूंगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। जन शिकायतों के निराकरण और जनसुविधाऐं दिलाने के लिए हर समय तैयार रहूंगा।

चुनावों को लेकर पूर्व के अधिकारियों द्वारा काफी तैयारियों की गयी हैं उनका जायजा लेते हुए उन तैयारियों को और बेहतर करूंगा। इसके बाद अन्य सवालों के जवाबों में जिलाधिकारी ने कहा कि आपके द्वारा बताई गयी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुधार के कार्य करवायें जायेगे। इसके साथ ही आप लोगों के सहयोग से जनता में जागरूता लायेगें। पद भार ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *