Dainik Athah

2014 में मोदी की जनसभा के बाद पउप्र की सभी सीटें भाजपा जीती थी, इस लिहाज से महत्वपूर्ण: धर्मपाल सिंह

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने डाला डेरा
  • मोदी की जनसभा व्यवस्थित, अनुशासित होनी चाहिये, संख्या की दृष्टि से भी परिपूर्ण हो
  • प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद: सत्येंद्र सिसौदिया

अथाह संवाददाता
बुलंदशहर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जनवरी को होने वाली विशाल जनसभा को भव्य बनाने के बुलंदशहर में डेरा डाल दिया है। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं के प्रमुखों, सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय गंगानगर पर एवं सभा स्थल पर दो बैठक की।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली जनपद बुलंदशहर को मिली है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इससे पहले 2014 में भी नरेंद्र मोदी ने बुलंदशहर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था जिसके परिणाम स्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 की 14 लोकसभा की सीटे भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी।
धर्मपाल ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा भव्य राम मंदिर के रूप में अयोध्या में हुई है। विशाल जनसभा व्यवस्थित होनी है, अनुशासित होनी है। जनसभा संख्यात्मक दृष्टि से एवं गुणात्मक दृष्टि से परिपूर्ण होनी है। बैठक में मेरठ मंडल के सभी जनप्रतिनिधि एवं सभी जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जनवरी को होने वाली रैली में पांच लाख की संख्या अपेक्षित है। जनता में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उत्साह है। मोदी की गारंटी का मतलब जनता लगाती है कि यह कार्य जरूर सिद्ध होगा। उत्तर प्रदेश में अबकी बार सभी 80 की 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंन कहा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जनसैलाब उमड़ेगा। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री भाजपा सुरेन्द्र नागर, सांसद बुलंदशहर डा. भोला सिंह, डा. महेश शर्मा सांसद गौतम बुद्ध नगर, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, चंद्र मोहन सिंह, अमित वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, हिमांशु मित्तल, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त, अनिल सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, विजय शिवहरे, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र लोधी, सी पी सिंह, मीनाक्षी सिंह, संजय शर्मा, प्रदीप चौधरी, गिरीराज सिंह, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, दीपक ऋषि, संजय माहेश्वरी एवं सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं व्यवस्थात्मक टोली के सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *