Dainik Athah

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक लाख दीप से जगमगा उठा पुरा महादेव मंदिर

  • समाजसेवी इंजीनियर रामबीर सिंह ने किया विशाल आयोजन
  • हजारों लोग बनें दीपोत्सव के गवाह

अथाह संवाददाता
बागपत।
आज जब पूरा देश अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा है ऐसे में बागपत क्षेत्र के गांव सिरसलीं निवासी और प्रमुख समाजसेवी इंजीनियर चौधरी रामबीर सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल पुरा महादेव मंदिर में एक लाख दिये जलाकर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव धूमधाम से मनाया और दीपावली मनाई।
सोमवार को पूरा देश ही नहीं विश्व भगवान राम लला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहा है उसी कड़ी में पश्चिमी उतर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल पूरा महादेव मंदिर में बागपत छेत्र के गांव सिरसलीं के प्रमुख समाजसेवी और गांव से चल कर प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों में स्थान बनाने वाले इंजीनियर चौधरी रामबीर स्ािंह ने एक लाख दिए जलवा कर प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को धूम धाम से मनाया।
इस कार्यक्रम में कई हजार राम भक्तों और शिव भक्तों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय श्री राम के नारे बुलंद होते रहे। इस मौके पर रामबीर सिंह ने कहा कि जिस दिन का पांच सौ वर्षों से इंतजार था वह घड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से आ गई। इससे पूरा सनातन आत्म विभोर है। उन्होेंने कहा कि यह दिन आज इतिहास में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे तपस्वी और तेजस्वी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा यह तय हो गया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रविंद्र त्यागी उपाध्यक्ष बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया, राम भक्त कार सेवक आंदोलन में जेल में जाने वाले विपिन सिरोही, विपिन कुमार बॉबी, परमित चौधरी, मनोज शर्मा, प्रदीप त्यागी, वेदपाल चौधरी, बिक्रम सिंह बालियान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *