Dainik Athah

खिंदौड़ा में पुलिस ने पहले रोकी शोभा यात्रा, दबाव बनने पर दी अनुमति

अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
सोमवार को भगवान राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निवाड़ी पुलिस ने खिंदौड़ा गांव में शोभा यात्रा को रोक दिया। इस मामले में हल्ला मचने पर अनुमति दी गई।
बता दें कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे देश ही नहीं पूरे विश्व में धार्मिक आयोजन किये गये थे। इस मौके पर निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में पुलिस ने शोभा यात्रा निकालने से राम भक्तों को रोक दिया। मामले की गूंज लखनऊ तक हुई तो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी सक्रिय हुए। इसके साथ ही सोशल मीडिया में पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। इस मामले में जब थानाध्यक्ष निवाड़ी सरदार सुरेंद्र सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी मोबाइल ही स्वीच आॅफ मिला। बाद में एसीपी मोदीनगर से बात हुई तो उन्होंने कहा अनुमति नहीं ली गई थी इस कारण शोभा यात्रा को रोका गया। हालांकि कुछ समय बाद ही जब मामला गर्माने लगा तो पुलिस ने शोभा यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी। निवाड़ी पुलिस का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *