Dainik Athah

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव :अध्यक्ष पद पर योगेश त्यागी तो सचिव पद पर अरुण चौधरी विजयी

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ चुनाव

विवेक त्यागी पहले ही निर्विरोध कोष अध्यक्ष चुने जा चुके हैं

गाजियाबाद। तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद का चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसमें मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर योगेश त्यागी विजय हुए वही सचिव पद पर अरुण चौधरी ने  बाजी मारी। कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही विवेक त्यागी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
बता दे की गुरुवार की सुबह 10 बजे तहसील बार चुनाव के 6 पदों के लिए मतदान शुरू हुआ था वही शाम को 5 मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार वर्मा एवं सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी विकास त्यागी के नेतृत्व में मतगणना प्रारंभ हुई तथा रात्रि 8:30 बजे से नतीजा सामने आने लगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर योगेश त्यागी वही सचिव पद पर अरुण चौधरी उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चौहान सहसचिव पद पर देवांशु गुप्ता तथा संस्कृतिक सहसचिव पद पर पवन ने जीत हासिल की।वही कार्यकारिणी पद पर सारिका मेहरा, सुमन, वसीम खान, गिरीश चंद जैन, मुकेश कुमार को विजय प्राप्त हुई।  तहसील बार एसोसिएशन में विजई होने के बाद पदाधिकारी को एडवोकेट्स एवं बैनामा लेखको फूल माला पहनकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *