Dainik Athah

लोनी में 55 करोड के विकास कार्यों का उद्घाटन

अथाह संवाददाता

लोनी। केन्द्रीय परिवहन और सड़क राज्य मंत्री वीके सिंह और स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में होने वाले 55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
लोनी के एक मैरिज होम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने कहा कि लोनी में केन्द्रीय विद्यालय को स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही विद्यालय का निर्माण शुरु हो जाऐगा। जबकि लोनी के विभिन्न वार्डों में 55 करोड रूपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे लोनी के विकास को गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को कच्चे रास्तों से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जल्द ही बेहटा बंद फाटक पर अंडर पास अथवा फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाऐगा।

डूंडा हैडा तक मेट्रो विस्तार कराया जाऐगा। प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड दिया गया है। गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा तथा वार्डों के सभासद और सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *