Dainik Athah

प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसम्बर माह में कुल 16628.18 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर राजस्व की प्रमुख मदों के अंतर्गत माह दिसम्बर, 2023 तक 136969.72 करोड़ रू0 प्राप्त
  • माह दिसम्बर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 52.2 प्रतिशत की प्राप्ति

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दिसम्बर माह में 16628.18 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दिसम्बर माह में कुल 14698.19 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसी प्रकार माह दिसम्बर, 2023 में गत वर्ष इसी माह की तुलना में 1929.99 करोड़ रू0 राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर राजस्व की प्रमुख मदों के अंतर्गत माह दिसम्बर, 2023 तक कुल 189984.74 करोड़ रू0 लक्ष्य के सापेक्ष 136969.72 करोड़ रू0 प्राप्त हुए, जो इस अवधि के निर्धारित लक्ष्य का 72.1 प्रतिशत है। इसी प्रकार माह दिसम्बर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 52.2 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है।
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 में कुल 6239.81 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई है जो माह दिसम्बर के निर्धारित लक्ष्य का 68 प्रतिशत है। जबकि गत् वर्ष दिसम्बर, 2022 के माह में प्राप्ति रू0 5246.74 करोड़ थी। इसी प्रकार जीएसटी के अंतर्गत गत वर्ष की तुलना में 993.07 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वैट के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 में 2861.37 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्ति 2764.41 करोड़ रू0 थी। माह दिसम्बर, 2023 में वैट के अंतर्गत राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 74.5 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है। इस प्रकार गत वर्ष इस मद के अंतर्गत राजस्व प्राप्ति की तुलना में इस वर्ष 96.96 करोड़ रू0 अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 में कुल 3776.32 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्ति 3143.60 करोड़ रू0 थी। इसी प्रकार आबकारी के अंतर्गत दिसम्बर, 2023 में गत वर्ष इसी अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में 632.72 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 की राजस्व प्राप्ति 2445.51 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्ति 2487.35 करोड़ रू0 थी। परिवहन के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 की राजस्व प्राप्ति 910.05 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्ति 683.89 करोड ़रू0 थी। परिवहन मद के अंतर्गत दिसम्बर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 96.6 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ है। जो गत वर्ष इसी अवधि में राजस्व प्राप्ति की तुलना में 226.16 करोड़ रू0 अधिक की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2023 में प्राप्ति रू0 395.12 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 372.20 करोड़ थी।
खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर राजस्व की प्रमुख मदों में माह दिसम्बर, 2023 तक प्राप्त राजस्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी में 54444.17 करोड़ रू0 की प्राप्ति हुई है जो वार्षिक लक्ष्य का 50.3 प्रतिशत है। वैट के अंतर्गत 21810.44 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ है जो वार्षिक लक्ष्य का 52.2 प्रतिशत है। इसी प्रकार आबकारी मद में माह दिसम्बर, 2023 तक 31117.58 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ, जो वार्षिक लक्ष्य का 53.7 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत 19846 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई है जो वार्षिक लक्ष्य का 57.4 प्रतिशत है। परिवहन के अंतर्गत 7569.96 करोड़ रू0 का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 59.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कर राजस्व की प्रमुख मदों के अंतर्गत माह दिसम्बर, 2023 तक 136969.72 करोड़ रू0 की प्राप्ति हुई है। जो माह दिसम्बर तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 189984.74 करोड़ रू0 के सापेक्ष 72.1 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2023-24 माह दिसम्बर तक कर राजस्व की प्रमुख मदों में प्राप्त राजस्व वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 52.2 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *