Dainik Athah

सिंचाई विभाग में प्रमुख अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता (स्तर-1), मुख्य अभियन्ता (स्तर-2), अधीक्षण अभियन्ता के पद पर हुई प्रोन्नति

  • जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सार्थक प्रयासों से नए साल पर अभियंताओं को प्रमोशन की मिली बड़ी सौगात
  • पारदशीर्पूर्ण व्यवस्था के तहत कार्मिकों का निष्पक्ष पदस्थापना/स्थानान्तरण एवं पदोन्नति करना विभाग का दायित्व
  • सभी अभियन्ता अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों को खुशहाल बनाएं: स्वतंत्र देव सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सार्थक प्रयासों से नए साल पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं को प्रमोशन की बड़ी सौगात मिली है। सिंचाई विभाग में बड़े पैमाने पर अभियंताओं के प्रमोशन हुए हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रोन्नत अभियंताओं में सिविल संवर्ग के प्रमुख अभियन्ता के पद पर हेमन्त कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) के पद पर सोरण सिंह, वीरेन्द्र कुमार तथा मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) के पद पर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कुमार अग्रवाल एवं ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की पदोन्नति हुई है। इसके साथ ही सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के 29 अधिशासी अभियन्ताओं को अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रोन्नत करते हुए जलशक्ति मंत्री ने नव वर्ष का उपहार दिया है।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पारदशीर्पूर्ण व्यवस्था के तहत कार्मिकों का निष्पक्ष पदस्थापना/स्थानान्तरण एवं पदोन्नति विभाग का दायित्व है। सभी अभियन्ता को अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों को खुशहाल बनाने के लिए निरन्तर तत्पर रहें, जब किसान खुशहाल होंगे तभी देश एवं प्रदेश की तरक्की होगी। आप सभी कड़ी मेहनत, पूर्ण निष्ठा एवं लगन से काम करते हुए कृषकों को समय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएं, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। उनका कहना है कि जब अधिकारी एवं कर्मचारी को समय से प्रोन्नति और वेतनमान मिलता है तो वह सार्थक तरीके से स्वस्थ मन मस्तिष्क से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।
नए वर्ष पर अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति पाने वालों में लाल बहादुर सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार, राजकुमार भगत, विजय कुमार, ओम प्रकाश मौर्या, रजनीकान्त सिंह, संजय कुमार, अजय कौशिक, सुरेन्द्र सिंह, मनोज साहू, सुनील कुमार गिरि, राम प्रकाश प्रजापति, करुणेश कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह, अरविन्द कुमार सचान, सुनील कुमार, रमेश कुमार सिंह, नन्दजी गुप्ता, रजनीश प्रकाश चौधरी, रामकृष्ण वर्मा, जगदीश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता वेद प्रकाश सिंह, राकेश वर्मा, रवीन्द्र कुमार चौधरी, केशरी नन्दन त्रिपाठी व सुरेश चन्द्र यादव शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *