Dainik Athah

विस्तारक संगठन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूत कड़ी है: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • विस्तारक प्रशिक्षण में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  • विस्तारक नेपथ्य में रहकर प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हैं: धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने वर्ग में प्रशिक्षण देते हुए कहा कि विस्तारक प्रदेश नेतृत्व से लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ इकाई के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते है। विस्तारक संगठन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं जनमानस तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करके काशी, गोरखपुर एवं अवध क्षेत्र के विस्तारकों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बूथ विजय कार्ययोजना, सम्पर्क, समन्वय की बारीकियों सहित चुनावी माइक्रो मैनेमेंट का प्रशिक्षण दिया और संगठनात्मक कार्यपद्धति, कार्ययोजना के धरातलीय क्रियान्वयन में विस्तारकों को दक्ष किया। राजधानी लखनऊ के राज स्टेट मैरिजलॉन, पारा में आयोजित विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विस्तारक योजना प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने संचालन किया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के आधार पर तैयार भाजपा सरकार की योजनाएं बिना पक्षपात सभी वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान का माध्यम बनी है। मोदी की गारन्टी से गरीब को आवास, पेयजल, नि:शुल्क राशन, दवाई, पढ़ाई के साथ मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित लाभार्थी वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने परिवारों तथा भ्रष्टाचार से कमाई गई अकूत सम्पत्तियों को बचाने के लिए भाजपा के विरोध में एक साथ आ रहे है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारन्टी है कि एक-एक भ्रष्टाचारी से पाई-पाई वसूल करेंगे। अभी पूरे देश ने कांग्रेसी सांसद के घर से निकले नोटों के पहाड़ को देखा है। सभी विस्तारक मोदी जी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध गारन्टी को लेकर जनता के बीच पहुंचे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विस्तारकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित व अनुशासित विस्तारक लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेपथ्य में रहकर प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हैं। इसलिए प्रत्येक विस्तारक अपने कार्य क्षेत्र में संगठन के प्रत्येक अभियान तथा कार्यक्रम में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जुट कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तारकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकतार्ओं के साथ विस्तारकों के परिश्रम से प्राप्त प्रतिफल प्रदेश की 80 लोकसभाओं में भाजपा की बड़ी विजय के रूप में परिणित होगा। उन्होंने कहा कि विस्तारक सतत संवाद, सतत सम्पर्क की भाजपा परम्परा के अनुसार काम करते हुए समाज के हर वर्ग के बीच जाए और स्थानीय स्तर पर नागरिकों के विचारों को संकलित करें जिससे जनाकाक्षाओं की जानकारी संगठन को प्राप्त हो सके।

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विस्तारकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि विस्तारकों के समर्पण, अनुशासन तथा कार्य के प्रति लगन ने पहले भी सफल परिणाम दिये है, आगे भी विस्तारकों से यह अपेक्षा है। वर्ग में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सहजानंद राय, विस्तारक योजना राष्ट्रीय टोली सदस्य श्याम महाजन आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *