Dainik Athah

भूपेन्द्र सिंह चौधरी व धर्मपाल सिंह ने सुनील ओझा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठशील नेता, कुशल संगठनकर्ता, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सह-प्रभारी एवं बिहार भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत श्री सुनील ओझा जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। ओझा जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह अथाह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं कुशल संगठन शिल्पी श्री सुनील भाई ओझा जी के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कान्ता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पद्मसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, देवेश कुमार, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, डा. चन्द्रमोहन, मीना चौबे, अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, डा. शकुन्तला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित वाल्मीकि, बसन्त त्यागी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा, डीपी भारती, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, धर्मेन्द्र राय, प्रियंक पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनन्द दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेधानागर, अवनीश त्यागी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, राजेश चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, संजीव मिश्रा, डा. कौशल मिश्रा, अमृता, प्रशान्त कुमार उमराव, शरतेन्दु त्रिवेदी शरद, दीपक बघेल, दीपक सोनकर, कृष्णमोहन पाण्डेय, एस.एन. सिंह, राज कुमार, अशोक तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव तथा शिव कुमार पाठक ने भी बिहार भाजपा के सह प्रभारी श्री सुनील ओझा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *