Dainik Athah

मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, सभी 80 सीट जीतेंगे: भूपेंद्र सिंह चौधरी

  • वोटर चेतना महाभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
  • प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है: धर्मपाल सिंह
  • पंकज सिंह को एक बार फिर युवा मोर्चा, ब्रज बहादुर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनें

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों तथा सेवा कार्यों के माध्यम से अनवरत जनता के बीच कार्य करने वाला देश का एकमात्र राजनैतिक दल है। जबकि अन्य राजनैतिक दल सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय होते है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए संगठनात्मक रूप से पार्टी सभी तैयारियां पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूत इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक की सभी संगठनात्मक तैयारियां पूरी हो रही है। प्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों में संगठन ने चुनाव संचालन समितियों के साथ ही विधानसभा स्तर पर विस्तारक तथा अन्य संगठनात्मक संरचना पहले ही पूर्ण कर ली थी और जल्द ही अन्य लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन समितियां भी पूर्ण होने वाली है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटे जीतेगी।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार को वोटर चेतना महाभियान समेत विभिन्न अभियानों को लेकर आयोजित बैठ की अध्यक्षता कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में विभिन्न अभियानों पर चर्चा के साथ पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ ही जिलों के प्रभारी घोषित किए गए। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन में समय-समय पर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्व में परिवर्तन होता है, यह संगठन की आदर्श परम्परा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय की रणनीति पर काम करना है और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से विजय का परिणाम देने में सक्षम है। वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता लगातार जन सम्पर्क कर रहे है। उन्होंने कहा कि अब कम समय में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप सब के परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने सभी क्षेत्र प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह जी को ब्रज, प्रदेश महामंत्री संजय राय अवध, सुभाष यदुवंश पश्चिम, अनूप गुप्ता कानपुर-बुन्देलखण्ड, अमर पाल मौर्य काशी क्षेत्र, गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया।

जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा एवं सुरेश पासी युवा मोर्चा के सह प्रभारी घोषित किए गए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं शकुन्तला चौहान को महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे एवं शंकर गिरि को किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया। जबकि प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज तथा अभिजात मिश्रा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी तथा प्रदेश मंत्री डीपी भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को प्रदेश सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *