Dainik Athah

जनरल वीके सिंह सत्येंद्र सिसोदिया सुनीता दयाल ने की श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
छठ पर्व के अवसर पर हिंडन नदी सहित अनेकों स्थानों पर जिले में ढलते सूरज को श्रद्धालुओं ने अरख दिया तो इस अवसर पर गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं महापौर सुनीता दयाल छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इसके अलावा नगर निगम द्वारा हिंडन नदी स्थित छठ घाट पर लेजर लाइट शो का प्रदर्शन किया गया।

नगर निगम में विभिन्न कॉलोनी में छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की थी वही हिंदर नदी स्थित छठ घाट पर प्रशासन नगर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया महापौर सुनीता दयाल ने हिंडन नदी स्थित विभिन्न छटकतों पर पुष्प वर्षा की इसके अलावा इंदिरापुरम वैशाली में बनाए गए अस्थाई छठ घाटों पर भी पुष्प वर्षा हेलीकॉप्टर द्वारा की गई। हिंडन नदी स्थित छठ घाट पर आस्था का सैलाब को नगर निगम द्वारा लेजर लाइट शो देखकर आनंद आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *