Dainik Athah

राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सपा प्रमुख ने स्वामी प्रसाद को सौंप रखा है हिंदुत्व के अपमान का एजेंडा: भूपेंद्र सिंह चौधरी

महालक्ष्मी के अपमान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा प्रमुख पर हमला

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
दीपावली पर मां महालक्ष्मी पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी मौर्य के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमलावर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें सनातन हिंदुत्व के अपमान का एजेंडा सौंपा हुआ है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि रामायण के अपमान पर चुप रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की माता महालक्ष्मी जी के अपमान पर भी चुप्पी ये साबित करती है कि सपा प्रमुख ने ही स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सनातन हिंदू धर्म के अपमान का एजेंडा सौप रखा है। उन्होंने कहा कि ये भी साबित हो गया है कि सपा प्रमुख का खुद को हिंदू बताना, विष्णु जी और परशुराम जी का मंदिर बनवाने की घोषणा और अपने पूजा पाठ का प्रचार कराना सब ढोंग है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण सपा प्रमुख हिंदू धर्म का अपमान कराने से बाज नहीं आने वाले। स्वामी प्रसाद मौर्य तो मानसिक रूप से दिवालिया हो गए है। वास्तव में उनके बयानों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही की सोच है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख हिंदू धर्म और देवी देवताओं को अपमानित कराना बंद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *